फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की बैटरी फटने से दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। नगर में रविवार देर रात कांवरियों के परिजनों को ले जा रही मैजिक गाड़ी की बैटरी तेज आवाज के साथ फट गई। इससे उस पर सवार महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मैजिक में सवार सभी लोग अपने घर के सदस्य कांवरियों की सेवा करने शिवद्वार जा रहे थे। करमा थाना क्षेत्र के मगरदहा के कई युवक मिर्जापुर गंगा नदी से कांवड़ में जल भरकर रविवार शाम को शिवद्वार पहुंचे। उन लोगों को सोमवार सुबह भगवान शिवशंकर का जलाभिषेक करना था। उन कांवरियों के दर्जन भर परिजन उनकी सेवा करने व भोजन पानी लेकर मैजिक पर बैठकर रविवार देर रात शिवद्वार जा रहे थे। घोरावल नगर में पुलिस चौकी के पास अचानक मैजिक की बैटरी फट गई। बैटरी के पानी से मगरदहा निवासी एक कांवरियों रमेश की पत्नी पूजा (25) और उसी गांव के कल्लू पुत्र गोवर्धन झुलस गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें