फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघर नदी में डूबने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के दरमा गांव निवासी हीरा (52) की रविवार की शाम घाघर नदी में डूबने से मौत हो गई। हीरा शाम करीब छह बजे घर से गांव में ही नदी के उस पार घर का सामान लेने गया था। लौटते समय नदी में पानी ज्यादा हो गया था। उसने नदी पार करने का प्रयास किया लेकिन पानी की तेज धारा में बह गया। रात में घर न लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार की सुबह करीब नौ उसका शव नदी में उतराया मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें