फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिथीन उपयोग को लेकर किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा । सोनांचल सेवा मंच के सदस्यों ने जन पदार्थ प्लास्टिक से हो रहे नुकसान के बारे में लोगों को जानकारी दी। मंच के अध्यक्ष अशोक यादव ने मंच की ओर से पालिथीन से होने वाले नुकसान को लेकर रविवार को पर्चे छपवाकर भी बांटे। मंच के उपाध्यक्ष सुशील कुशवाहा ने बताया कि कभी न गलने कभी न सड़ने वाला यह पदार्थ लोगाें की जरुरत बन चुका है जो जीवन का एक मीठा जहर है। हमें खुद चेतना होगा तभी हमलोग इस प्रदूषित करने वाली चीज से निजात पाएंगे। इस अभियान में विजय सिंह, दीनानाथ शर्मा, नरसिंह त्रिपाठी, विजय यादव, नीरज सिंह, विरेंद्र यादव, शमशेर खां, नौसाद खां, लक्ष्मण प्रसाद, उषा शर्मा, डा. अनिल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें