फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित स्कार्पियो पलटी, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में मंगलवार की दोपहर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बसंती रवि (25) घायल हो गई। उसे सीएचसी से अन्यत्र के लिए रिफर कर दिया गया। किरबिल गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर स्कार्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार बसंती रवि पत्नी संतोष रवि निवासी तिनसिंवा जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़ घायल हो गईं। महिला स्कार्पियो में गेट के पास बैठी थी। विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने में स्कार्पियो पलट गई। परिजनों के मुताबिक घायल महिला अपनी सास बिंदेश्वरी पत्नी बृजलाल के अस्थियों को वाराणसी से विसर्जित कर सपरिवार लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें