फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते का पालन नहीं होने से श्रमिकों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। ठेका मजदूर यूनियन ने स्थानीय कार्यालय काशी मोड़ पर एक बैठक कर समझौते का पालन नहीं किये जाने पर गहरा आक्रोश जताया है।
विज्ञापन

ठेमयु के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि 15 मई 2011 के हुए त्रिपक्षीय समझौते का परियोजना प्रबंधन ने अभी तक पालन नहीं किया । जिससे श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि उपश्रमायुक्त पिपरी की उपस्थिति में परियोजना प्रबंधन के साथ न्यूनतम मजदूरी को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई थी । जिसमें समझौता हुआ कि इसका अनुपालन कराया जाएगा लेकिन छह वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी समझौते का अनुपालन नहीं कराया जा रहा है। परियोजना प्रबंधन लगातार समझौते का उल्लंघन कर रहा है । जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की गई, लेकिन अभी तक कोई सुनवायी नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आक्रोशित श्रमिक अपने अधिकारों के लिए आंदोलन से भी नहीं चुकेंगे। यदि समझौते का अनुपालन नहीं सुनिश्चित कराया जाता है तो श्रमिक पूरी एकता के साथ परियोजना प्रबंधन के खिलाफ हड़ताल करेंगे। इस अवसर पर मुन्ना मलिक, बृजराज सिंह, गणेश सिंह, मुक्तेश यादव, विकास सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सरिता देवी, मुन्नी, चमेली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें