रेणुकूट। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके तहत गुरुवार को दुद्धी ब्लॉक के गुलालझरिया, डुमरडीहा, दिघुल, बघाड़ू और बभनी ब्लॉक के नवाटोला तथा भालपहरी गांवों में कठपुतली नृत्य व नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों को जागरूक किया गया। भालपहरी व नवाटोला स्कूलों के प्रधानाध्यापक नजर मुहम्मद एवं आशीष ने कार्यक्रम के प्रति आभार जताया। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास अधिकारी राजेश सिंह ने सरकार से स्कूली बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष रूप से चर्चा की। यहां लालकेश कुशवाहा, रामचरन, अजहर ईमाम मौजूद रहे।