फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने प्रदर्शन कर फूंका प्राचार्य का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में एमकाम संस्थागत की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर जारी बेमियादी अनशन का डाला के छात्रों, युवाओं ने समर्थन किया है। खफा छात्रों, युवाओं ने हिंदू युवा वाहिनी नेता सौरभ सिंह की अगुवाई में शहीद स्थल पर प्राचार्य का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया। कहा की तीन दिन से महाविद्यालय के गेट पर छात्र संघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव, प्रतीक गुप्ता, जुबेर अहमद, प्रमेन्द्र यादव आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं लेकिन महाविद्यालय प्रशासन अडिय़ल रवैया अपनाए हुए है। धर्मवीर साहनी ने अनशनकारी छात्र नेता शुभम पटेल की तबियत खराब हो जाने के कारण उसे परियोजना अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिर भी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन अपने जिद पर बना हुआ है। कहा कि तत्काल मांग पूरी नहीं हुई तो पूरे जिले के छात्र सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें