फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से आजिज ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी ग्राम सभा में प्रदूषण से आजिज नागरिकों ने गुरुवार को खदान संपर्क मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध जताया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। बांसी ग्राम सभा के नागरिकों ने सड़क पर उड़ रही धूल से आजिज होकर खदान मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। उनका कहना था कि सड़क पर गिरे कोयले का चूर्ण हवा के संपर्क में आते ही आसपास के रहवासियों के घरों व उनके शरीर में प्रवेश कर रहा है। जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। पानी छिड़काव के लिए लगातार कहा गया, परंतु किसी के कान पर जू तक नहीं रेंग रही है। जिससे थक हार कर उन्हें चक्काजाम का सहारा लेना पड़ा। यह भी कहा कि कोयले का परिवहन बिना ढके ही किया जा रहा है। जिससे आये दिन कोयला परिवहन करने वाले वाहनों से कोयला गिरकर प्रदूषण का कारण बन रहा है। लगभग दो घंटे से अधिक लगे जाम में खदान मार्ग से मुख्य मार्ग तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी। बीना पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें