निजी विद्यालयों प्रबंधकों द्वारा पुस्तकों की सूची सार्वजनिक न करने से नाराज राबर्ट्सगंज पुस्तक व्यवसायी संघ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को मांगपत्र सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि राबट्र्सगंज समेत अन्य नगरों में संचालित अधिकांश निजी विद्यालयों के प्रबंधक किताबों की सूची सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। जिससे अभिभावकों व बच्चों को किताबें लेने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। सूची के अभाव में दूकानदार भी किताब उपलब्ध कराने मेें असमर्थ हो जाते है। जिला प्रशासन सभी स्कूल संचालकों को पुस्तकों की सूची (प्रकाशक सहित) कराएं, ताकि दुकानदार किताबों को उपलब्ध करा सकें। प्रदर्शन में माहेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, संगम गुप्ता, श्याम बिहारी यादव, कमलेश देव पांडेय, रामनिवास, अनिल चौरसिया, संजीव शंकर देव पांडेय, विजय श्रीवास्तव, प्रमोद धर द्विवेदी, दिनेश धर द्विवेदी, विजय देव पांडेय आदि मौजूद रहे।