फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में दिव्यांगों को बांटे गए कृतिम हाथ, पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक परिसर में बुधवार को दिव्यांगों का कैंप लगा। इसमें दिव्यांगों का कृत्रिम हाथ और पैर वहीं माप लेकर बनाने के बाद वितरित किया गया। उन्हें कमर बेल्ट, नी-बेल्ट के अलावा आवास, शौचालय, राशन कार्ड, आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, विकलांग प्रमाण पत्र नि:शुल्क वितरित किया गया। एसडीएम अतुल वत्स ने शिविर का मुआयना किया। बीडीओ प्रवीणानंद ने बताया कि शिविर में 130 दिव्यांगों को कृतिम अंग का रेजिस्ट्रेशन हुआ, 27 लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बांटा गया। 17 दिव्यांगों के आधार कार्ड बने, 18 दिव्यांगों के यूडीआईडी जारी हुए। 105 दिव्यांगों का चयन आवास और 61 का शौचालय के लिए किया गया। 135 दिव्यांग रोगी देखे गए व 14 रोगियों का सैंपल लिया गया। 11 लोगों को राशन कार्ड वितरित किया गया। तीन लोगों को कुष्ठ रोगी प्रमाण पत्र बांटा गया। यहां समाज कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी, एसके गांगुली मौजूद रहे। आठ मार्च को कैंप म्योरपुर ब्लॉक में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें