सोनभद्र। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर गो तस्करों का पुतला फूंका। साथ ही नारेबाजी की और सांकेतिक विरोध किया। फिर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सदर कोतवाली प्रभारी को सौंपा। गो तस्करी न रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बजरंग दल के जिला सह संयोजक राहुुल सेठ ने कहा कि यदि गो तस्करी नहीं रुकती है तो संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। तस्करों को नकेल कसने के लिए हर संभव कार्य करेंगे। दल शांति व्यवस्था को बरकरार रखना चाहता है। लेकिन प्रशासन सहयोग न करके हमारे धैर्य की परीक्षा ले रहा है। नगर सह संयोजक अनुराग सोनकर ने कहा कि हम अनुशासिक कार्यकर्ता है और हमारे अनुशासन को हमारी कमजोरी न समझी जाए। जिले के कई क्षेत्रों में लगातार गो तस्करी हो रही है। आए दिन वाहनों से गो तस्कर पशुओं की तस्करी कर रहे हैं लेकिन पुलिस की निगाह उन पर नहीं पड़ रही है। यदि पुलिस तस्करों को नहीं पकड़ती है तो संगठन के कार्यकर्ता इसको लेकर अभियान चलाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में सतीश पाठक, आयुष कुमार, दीना, राकेश सोनी, गौरव गुप्ता, दिनेश भारती, शुभम सोनी, प्रदीप, अमन सिंह, दीपक केशरी, नीरज, राहुल सोनी आदि मौजूद रहे।