फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने 29 बकायेदारों के खिलाफ जारी की आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। विद्युत विभाग ने कोन विद्युत सब स्टेशन से जुड़े 29 बड़े बकायेदारों के खिलाफ शनिवार को आरसी जारी किया है। उन पर लाखों रुपये विद्युत बिल बकाया है। शनिवार को विभाग की ओर से जांच अभियान भी चलाया गया। इसमें तमाम विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई। अवर अभियंता ब्रह्मदत्त पटेल ने बताया कि 29 बकायेदारों का कनेक्शन विच्छेदित कर आरसी जारी की गई है। इसमें सीताराम, लक्ष्मी प्रसाद निवासी डोमा, मनबोध त्रिपाठी निवासी लाल बिजौरा, दुर्जन यादव, जीतन निवासी कुड़वा, हेमलता, रामाशंकर, रामवृक्ष, कौशल्या, विसुंधरी, विशुनदेव, नंदलाल निवासी पड़रक्ष, संतोष निवासी कोन, राम अवतार निवासी रामगढ़, मूर्ति देवी, रामदयाल, मनोहर, जगदीश, महेंद्र, केसर, प्रमोद निवासी खेमपुर, राम निरंजन, ललन, शुद्ध, राजकुमार, प्रदीप कुमार मिश्रा, किशोरी लाल गुप्ता, अंबिका प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मी नारायण जायसवाल निवासी कोन के खिलाफ आरसी अधिशासी अभियंता पिपरी कार्यालय से जारी हुई है। जेई ब्रह्मदत्त पटेल ने बकायेदारों को चेताया है कि वे बिजली बिल जल्द जमा करा दें अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें