फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपी एक्ट से निजात दिलाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान में जुट गए हैं। नगर की सबसे बड़ी समस्या यहां निवास कर रहे लोगों को भौमिक अधिकार दिलाने की है। पूरी नगर पंचायत की आबादी जिस जमीन पर रह रही है उस पर उनका मालिकाना हक अब तक नहीं मिल सका है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने केंद्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी से मुलाकात कर पीपी एक्ट से नगर वासियों को निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से नगर की समस्याओं के संबंध में विस्तार से बातचीत की, जिसपर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें