सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं की पिटाई कर दी गई। जिला अस्पताल में घायल महिलाओं का इलाज हुआ। गुरुवार को कोतवाली जाकर पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक खुटहड़वा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला ने ज्ञानमती को पीट कर घायल कर दी। शोर-गुल सुनकर मौकेे पर ग्रामीण पहुंचे तो पिटाई करने वाली महिला चली गई। पीड़िता ने पिटाई करने वाली उषा के खिलाफ शिकायती पत्र दी है। उधर चुर्क में दंपती ने पुष्पा को मारपीट कर घायल कर दिया। पुष्पा ने दंपती समेत तीन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।