नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने रविवार को सभासदों, कोटेदारों और खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। तय किया गया कि राशन कार्डधारकों को आधार लिंक की सुविधा मुहैया कराई जाएगी ताकि उन्हें प्रति माह मिलने वाले अनाज में कोई अवरोध न आने पाए। बताया गया कि सभी कार्ड लिंग होने तक नगर पंचायत के दो ऑपरेटरों को इस काम में लगाए रखा जाएगा। इस मौके पर आपूर्ति निरीक्षक सुरेश प्रसाद, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।