फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के खिलाफ सपाई खोलेंगे मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बिजली की दरों में की गई बढ़ोत्तरी के खिलाफ सपाई आंदोलन करेंगे। इसके लिए सपा के जिला कार्यालय पर सपाइयों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि योगी सरकार के अनुमति से विद्युत विभाग 29 नवंबर को नगरीय निकाय चुनाव का मतदान समाप्त होते ही 30 नवंबर को बिजली की दरों में करीब 63 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी। छोटे-बड़े करोबारी का बिजली का दर नहीं बढ़ाया गया है। कहा कि प्रदेश सरकार के नीतियों से जनता त्रस्त हो गई है। किसानों, नौजवानों, मजदूरों, गरीबों का उत्पीड़न हो रहा है। लेकिन इसे पार्टी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सात दिसंबर को कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पर बिजली के बढे दामों को वापस करने की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दूबे, हिदायत उल्ला खां, टोनी पांडेय, मोनू पांडेय, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें