फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहंद में पैदल मार्च एवं एकता दौड़ में उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी की रिहंद परियोजना में मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सोन शक्ति स्टेडियम से पैदल मार्च एवं एकता दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक रिहंद एस नरेंद्र ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। पैदल मार्च एवं एकता दौड़ सोन शक्ति स्टेडियम से प्रारंभ होकर कॉलोनी परिसर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुन: सोन शक्ति स्टेडियम में पहुंची। परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी, आवासीय परिसर की महिलाएं, सीआईएसएफ़ के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न सहयोगी संस्थानों के करीब 500 लोगों ने हिस्सा लिया। सुबह साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे तक परियोजना के कर्मचारी विकास केंद्र में भ्रष्टाचार एवं सतर्कता से संबंधित मामलों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आम जन को शिक्षित करने एवं भ्रष्टाचार के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म जाने भी दो यारों का प्रदर्शन किया गया। सीआईएसएफ टीम के पैदल मार्च का संयोजन सहायक समादेष्टा सुशील कुमार तथा एनटीपीसी के पैदल मार्च तथा एकता दौड़ का संयोजन वरिष्ठ प्रबंधक सतर्कता एससी श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर महाप्रबंधक एफ़एम एके केसरी, वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीदेवी नरेंद्र, अपर महाप्रबंधक मासं केएस मूर्ति, डॉ. रेनू सक्सेना, डॉ. मुकुल सक्सेना, सतर्कता विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक एससी श्रीवास्तव, सीआईएसएफ़ के सहायक समादेष्टा सुशील कुमार, सतर्कता अधिकारी एके श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें