सोनभद्र । डीएम पीके उपाध्याय ने बुधवार को मछली विभाग की जिला स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में कहा कि मछली विभाग शासन की मंशा के अनुरूप मत्स्य विकास को क्रियाशील रखें और किसानों को खेती-किसानी के साथ ही मत्स्य पालन से भी जोड़े। कहा कि जिला स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी शासन की मंशा के मुताबिक ब्लू रिवोल्यूशन परियोजना को जनपद में क्रियाशील करे। उन्होंने प्रोजेक्ट फारमूलेशन के प्रस्तुतीकरण, भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा कनर्वजेन्स लिकेंज का हस्तानान्तरण, लाभार्थियों के ऋण वितरण, मत्स्य पालन प्रोजेक्ट के गुणवत्ता के संचालन, परियोजना के क्रियान्वयन में पर्यावरणीय संतुलन बनाये रखने की समीक्षा की। बैठक में सीडीओ रामाश्रय, पीडी एनएन मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय, सहायक निदेशक मत्स्य रवीन्द्र प्रसाद, ओएन भारती, औरंगजेब खान आदि मौजूद रहे।