घोरावल। ब्लॉक क्षेत्र के खरुआंव स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मंगलवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय मेधावी चयन परीक्षा में टॉप करने वाले दस छात्र-छात्रकाओं को सम्मानित किया गया। प्राथमिक वर्ग में हर्ष पाठक, मुड़िलाडीह, साधना, बागपोखर, लोकपति, कोहरथा, प्रियंका मौर्य, मरसड़ा, अजीत कुमार, घुवास और सीनियर वर्ग में विशाल कुमार, औराई, रामआसरे, रघुनाथपुर, वीरेंद्र कुमार, सिताबहार, चंद्रशेखर सिंह, सिरविट, अर्चना पांडेश्, मगरदहा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीत, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया। एसडीएम शादाब असलम ने छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया। ये सभी जिलास्तरीय मेधावी चयन परीक्षा में भाग लेंगे। बीईओ सुनील सिंह, एसडीओ चन्द्रभूषण, अशोक त्रिपाठी, संजय मिश्रा, नंदकुमार शुक्ला, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।