फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय मेला में विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। ब्लॉक कार्यालय परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पहले दिन जन स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए दवाएं भी दी गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित रोचक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव एवं बीडीओ प्रविणानंद ने फीता काटकर किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित रोचक चित्र प्रदर्शनी के साथ ही प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जन जागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई। वक्ताओं ने सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। विभिन्न प्रदर्शनी स्टालों से जागरूकता प्रचार साहित्य भी उपलब्ध कराया। एडीओ पंचायत प्रेमनाथ चौबे, जमुना यादव, हरि प्रसाद, आशा यादव, रामदयाल, लालता प्रसाद जायसवाल, अंजू देवी, विश्व कुमार, बच्चेलाल, ब्रह्मदेव प्रसाद, प्रेमचंद्र यादव, रामलखन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें