फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य की पांच सीटों पर 16 ने किया नामांकन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक में बीडीसी उप चुनाव का नामांकन करते पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच पदों के लिए अंतिम दिन 16 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। दुद्धी के हथवानी में सर्वाधिक छह उम्मीदवारों ने नामांकन किए हैं, जबकि म्योरपुर ब्लाक में विधायक के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर तीन उम्मीदवार हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 39 पदों में से 34 के लिए नामांकन हुए। इसमें एक पद को छोड़ अन्य सभी पर एक-एक उम्मीदवार हैं। शेष पांच पदों के लिए कोई भी व्यक्ति नामांकन करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष हुए पंचायत चुनाव के बाद विभिन्न कारणों से क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच पद रिक्त हुए थे। सदर ब्लाक में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित तियरा नायक की क्षेत्र पंचायत सीट से पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर, उनकी पत्नी आरती सोनकर समेत तीन ने नामांकन किया। म्योरपुर के आरंगपानी तृतीय से सिर्फ एक उम्मीदवार सावित्री देवी ने पर्चा भरा है। वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित आरंगपानी प्रथम से जगतनारायण, अमर सिंह और रामजीत ने नामांकन किया। यह सीट दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोंड के इस्तीफे से रिक्त हुई थी। दुद्धी ब्लाक के हथवानी में अनारक्षित सीट पर छह उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है, जबकि करमा ब्लाक में एससी महिला के लिए आरक्षित पूरखास की बीडीसी सीट से तीन उम्मीदवारों का नामांकन हुआ। जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के 39 पद रिक्त हैं। नामांकन के दौरान 34 पदों पर नामांकन हुआ। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित दुद्धी ब्लाक के मेदनीखाड़ की वार्ड संख्या दो पर दो उम्मीदवार मैदान में है। अन्य 33 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है। चतरा ब्लाक के किरहुलिया, कूराकला, राकी, घोरावल के बैजनाथ और पड़वनिया में सदस्य के रिक्त पदों पर कोई आवेदन नहीं आया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य की पांच सीटों के लिए 16 और ग्राम पंचायत सदस्य की 39 में से 34 सीटों पर कुल 35 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 21 जुलाई को होगी। 22 जुलाई को नाम वापसी के बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा। चार अगस्त को मतदान और पांच अगस्त को मतणगना कराई जाएगी। -जगरूप सिंह पटेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें