फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जनसुनवाई दिवस में सुलझाए गए 16 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी निकायों में सोमवार को जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आए 16 मामलों का तत्काल निस्तारण कराया गया। इसमें स्वच्छ पानी, साफ-सफाई, पथ प्रकाश से संबंधित अधिकांश मामले रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका सोनभद्र कार्यालय में नपा कर्मचारी विमलेश के नेतृत्व में सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सुनवाई दिवस पर समस्याओं का निस्तारण किया गया। यहां कुल तीन मामले आए, जिसका निस्तारण मौके पर टीम भेजकर कराया गया। इसी तरह नगर पंचायत घोरावल में एक, नगर पंचायत चुर्क/गुरमा में एक, नगर पंचायत चोपन में चार, नगर पंचायत ओबरा में एक, नगर पंचायत दुद्धी में तीन, नगर पंचायत डाला बाजार में दो, नगर पंचायत अनपरा में एक मामला निस्तारित हुआ। इस तरह से सभी निकायों में कुल मिलाकर 16 मामले निस्तारित किए गए। इसमें मुख्य रूप से साफ-सफाई पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबंधित शिकायतें रहीं। नगर पालिका परिषद में सुनवाई कर रहे विमलेश कुमार ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें