फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण, जल संचयन अभियान में करें सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग से संचालित युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक किया। इसमें उन्होंने पौधरोपण अभियान और जल संरक्षण कार्यक्रम के ब्यापक प्रचार-प्रसार, लोगों में जागरूकता को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष काफी संख्या में पौधे रोपे जाते हैं। लेकिन उनकी देखरेख के अभाव में काफी पौधे बच नही पाते। इस नाते इस बार पंचायत स्तर पर जितने भी पौधे लगाए जाएंगे उसकी निगरानी और संरक्षण में युवक मंगल दल के लोगों का भी योगदान होगा। तब ज्यादा पौधे बचाये जा सकते हैं। डीपीआरओ आरके भारती ने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में संगठन के लोगों ने व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया। सामाजिक सक्रियता और सरकारी योजना के प्रचार-प्रसार में भी संगठन के कार्यकर्ताओं का योगदान अतुल्य है। सीएमओ एसपी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और बताया कि संगठन के लोग स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करें। जिला युवा कल्याण अधिकारी एनबी सिंह एवं युवक मंगल दल के जिलाध्यक्ष और युवा भारत के प्रभारी सौरभ कांत पति तिवारी ने डीएम को जनहित में किये गए कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मिली जिम्मेदारियों का पूरी तन्मयता के साथ निर्वहन किया जाएगा। जिला संयोजक कुंवर अभ्युदय, विजय प्रकाश मालवीय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन बीओपीआरडी अशोक कुमार उपाध्याय ने किया। यहां नागेंद्र मोदनवाल, रजनीश कुमार पांडेय, मनोज कुमार दीक्षित, अनुज कुमार मौर्या, विनय केशरी, सुनील शुक्ला, सत्यनारायण कुशवाहा, चंद्रभान गुप्ता, त्रिभुवन यादव, गणेश पांडेय, राजीव रंजन मिश्रा, शाहिद खां, बिरजू पटेल, विजय पांडेय, धीरेंद पटेल, कुंज विहारी, इमरान खान, ओम प्रकाश पटेल, राजेश वर्मा, श्यामसुंदर मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें