फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के बारे में दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पल्हारी दो पर बुधवार को योग दिवस का आयोजन हुआ। पहले दिन उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत अध्यक्ष जागेश्वर सिंह रहे। उन्होंने कहा कि भारत का योग अब पूरी दुनिया में मनाया जाता है। हम सब को इस जीवन में अपनाना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि परमहंस वर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और करे योग रहे निरोग का मंत्र दिया। कहा कि वर्तमान समय में बाबा रामदेव ने योग का परचम दुनिया भर में फैला दिया। योग आचार्य के रूप में डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने विभिन्न योग का अभ्यास कराया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को योगाभ्यास के साथ वृक्षारोपण का भी आवाहन किया गया। यहां डॉ. बृजेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें