फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारियल फोड़ कर इलेक्ट्रिक ट्रेन को किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चोपन। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से चोपन से रांची तक जाने वाली 18614 रांची चोपन एक्सप्रेस ट्रेन को निर्धारित समय सुबह नौ बजे बुुधवार को इलेक्ट्रिक से चलाया गया। ट्रेन के चालक केके नायक व सहायक एसके राम ने नारियल फोड़ कर ट्रेन लेकर रवाना हुए। इस बाबत मंडल यातायात प्रंबधक एमके रंजन ने बताया कि बुधवार से सभी ट्रेनों को इलेक्ट्रिक से चलाना शुरू कर दिया गया है, जिसमें अभी कुछ ट्रेन डीजल इंजन के ही माध्यम से चलाया जायेगा। जल्द ही बाकी ट्रेनों को ाभी इलेक्ट्रिक कर दिया जायेगा। इस दौरान ईसीआरकेयू के शाखा सचिव वीकेडी द्विवेदी, स्टेशन प्रबंधक अध्यक्ष यूके सिंह, सीएलआई आरके यादव, आरके सिंह, एसजे मौर्या सहित अन्य रेलकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें