सिंगरौली। एनसीएल गोरबी द्वारा ब्लॉक-बी परियोजना के अधिकारी क्लब में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। गोरबी एवं नौढिय़ा गांवों की गर्भवती महिलाओं, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं सहित 50 ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के डॉ. रजनीश ने ग्रामीणों को महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान बरती जानी वाली सावधानियों, जच्चा एवं बच्चा के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी खान-पान और सभी टीकाकरण समय से कराए जाने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डॉ भास्कर पांडे, डॉ काशिफ इमदाद व डॉ ओमेंद्र यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। सुनील कुमार तिवारी ने कुपोषित एवं शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों को पोषक पाउडर एवं गर्भवती महिलाओं को गुड़, चना, मूंगफली का वितरण किया। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक पारुल यादव, गोरबी एवं नौढिय़ा गांवों की आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।