फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कानून व्यवस्था को लेकर फूंका गया पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ओबरा। पीजी कालेज गेट पर बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में मासूम के साथ हुई घटना एवं आगरा में बार यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष की सरेआम हत्या को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु यादव के नेतृत्त्व में छात्रों ने कानून व्यवस्था का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। यादव ने कहा कि प्रदेश में हैवानियत, खुलेआम हत्या, लूट मची हुई है। यह सरकार व शासन प्रशासन की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। सरेआम बालिकाओं को अगवा कर बलात्कार कर जान से मारने की घटना तो आम हो गई है तथा व्यापारियों व जन प्रतिनिधियों को लगातार सरेआम बीच बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर गोली मारना भी आम बात हो गई है। छात्र नेता हरजोत सिंह मोगा ने कहा कि लगातार हो रही प्रदेश में घटनाओं को लेकर लग रहा है कि प्रदेश में गुंडाराज का बोलबाला है और शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। पुतला दहन में महेंद्र यादव, सुजीत ठाकुर, सूरज गुप्ता, अक्षय पांडेय, शैलेश कुमार, महेश यादव, राहुल, पारूल यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें