फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा में दिन भर काली पट्टी बांधकर किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ओबरा। विद्युत अभियंताओं का प्रदेश स्तरीय आंदोलन सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन अभियंताओं ने मांबह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया और शाम चार बजे से विरोध प्रदर्शन किया। अभियंता सभी ऊर्जा निगमों में चल रही दबावपूर्ण, तनावपूर्ण, अव्यवहारिक, भयादोहन, प्रताड़ित, अपमानित करने वाली दूषित कार्य पद्धति के चलते मानसिक तनाव के विरोध, दोषपूर्ण स्थानांतरण नीति निरस्त करने समेत तमाम मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। यहां क्षेत्रीय सचिव इं. अदालत वर्मा ने कहा कि आंदोलनात्मक कार्यक्रम के अंतिम चरण में 19 जून बुद्धवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जायेगा। विद्युत अभियंताओं ने नये बन रहे विद्युत गृहों एवं उपकेंद्रों के विरुद्ध पदों के सृजन की भी मांग की है। वक्ताओं में अवधेश सिंह, अंकित प्रकाश, सन्नी गुप्ता, नवीन कुमार, संजय सिंह, संदीप मद्धेशिया, उमेश सिंह राणा, कल्याण सिंह आदि ने कहा कि अभियंताओं को उत्पीड़ित एवं प्रताड़ित करने के क्रम में प्रबंधन ने हाल ही में नई स्थानांतरण नीति जारी की है। यह यूपी सरकार की जारी स्थानांतरण नीति से बिल्कुल भिन्न है। जबकि ऊर्जा निगम भी यूपी सरकार के उपक्रम हैं। सरकार के सभी विभागों में शासन की स्थानान्तरण नीति ही लागू की गयी है लेकिन ऊर्जा निगमों में इसके बिल्कुल विपरीत नीति बनाई गई है। आरोप लगाया कि प्रबंधन की मंशा बड़े पैमाने पर अभियंताओं को परेशान करने की है। हमारी मांग है कि वर्तमान में जारी की गयी स्थानांतरण नीति रद्द करते हुए यूपी सरकार की जारी स्थानांतरण नीति ही लागू की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें