अनपरा। क्रिकेट परफारमेंस पॉइंट के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट सीरीज के अंतिम मुकाबले में सीपीपी सोनभद्र ने बिहार को 126 रनों से हराकर 5- 0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया। मैच में सीपीपी सोनभद्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्वजीत सिंह के शानदार 52 गेंदों पर 117 रनों की पारी की बदौलत निर्धारित 30 ओवरों में 4 विकेट पर 319 रन बनाए । जिसमें श्वेताभ पाण्डेय ने 70 रन एवं अंकित सिंह ने 52 बनाये जवाब में बिहार की टीम 193 रनों पर ही सिमट गई । बिहार की तरफ से जितेंद्र ने 48 रन बनाए एवं आयुष ने 4 विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच विश्वजीत सिंह, मैन ऑफ द सीरीज सुनील गुप्ता, बेस्ट बैट्स मैन श्वेताभ पाण्डेय, बेस्ट बॉलर अंकित सिंह, बेस्ट फील्डर स्वपनिल व राहुल कुमार को मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजित सिंह कंग ने पुरस्कृत किया । इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा, रवि जीत, ऋषभ, एतारामूल हक आदि मौजूद रहे ।