फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की खुशी,शांति और तरक्की की मांगी दुआएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। ऊर्जांचल में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाइयां दी। इसके बाद शाम तक दावतों का दौर चलता रहा। मुस्लिम बहुल इलाकों में ईद का उल्लास छाया रहा। ईद की नमाज के बाद मुस्लिम बंधु गले मिलकर एक दूसरे को बंधाई देते नजर आये। दिन भर चहल पहल बनी रही। सुबह आठ बजे ही अनपरा कालोनी स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज अता की गई।पौने नौ बजे पहाड़ी मस्जिद अनपरा बाजार में ईद की नमाज पढ़ी गई। नौ बजे नूरिया मुहल्ला, डिबुलगंज तथा रेणुसागर में एक साथ नमाज अता किया गया। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिदों के बाहर मेले की तरह भीड़ लगी थी। लोग सेल्फी भी ले रहे थे। यहां विभिन्न प्रकार के पकवान, चाट-पकौड़े, आइसक्रीम, रंग-बिरंगे गुब्बारे बच्चों को खूब फब रहे थे। मस्जिदों के बाहर खजूर, सेवई तथा विभिन्न प्रकार के मेवे भी मिल रहे थे। इस दौरान अनपरा कोतवाल शैलेष राय टीम सहित क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। बीजपुर प्रतिनिधि के अनुसार: शांतिनगर, परियोजना परिसर, खम्हरिया, राजो स्थित मस्जिदों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर एक-दूसरे को बधाई दी। बीजपुर बाजार में गुलशन रजा कमेटी की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया जहां गंगा जमुना तहजरीब का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर सलीम बाबा, नसीम अख्तर, इमरोज अफरोज, हाजी खलील, सलीम खान, निजाम कुरैशी, रियाजुदीन अंसारी, इस्तियाक कुरैशी आदि शामिल थे। इसी क्रम में बीना और शक्तिनगर में भी धूमधाम से ईद मनायी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें