फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। अघोषित बिजली कटौती के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबटर्सगंज कचहरी तिराहा पर बिजली विभाग का पुतला फूंका। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिले और नगर में लगातार बिजली कटौती हो रही है। विभाग रोस्टर का पालन नहीं कर रहा है। बिजली कब आ रही है कब जा रही है इसके निर्धारण के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी जा रही है। कहा कि भाजपा के जन प्रतिनिधि इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिजली विभाग मनमानी तरीके से बिजली कटौती कर रहा है। बिजली कटौती से वार्डों में पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि रोस्टर का कोई निर्धारण नहीं है। इस मौके पर जुनैद अंसारी, सुरेश अग्रहरी, अशोक केशरी, परवेज, शिवमूरत, रमेश, अजय, कमलेश, जितेंद्र , बचाऊ, रामू , आदित्य राम सनेही, गोपाल मोदनवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें