फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण क खिलाफ फूटा गुस्सा लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुर्क। नगर में स्थित एक निजी कंपनी से निकल रहे प्रदूषण से क्षेत्रीय लोगों में असंतोष है। उद्योग संचालन के दौरान हो रही कोल क्रासिंग से निकल रहे धूल से लोगों के घरों पर परतें जम जा रही हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को नगर में प्रदर्शन किया और प्रदूषण से निजात के लिए कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शनिवार की सुबह चुर्क नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में स्थानीय लोगों की शिकायत पर मौके का निरीक्षक करने पहुंचे कंपनी के कर्मचारियों को स्थानीय लोगों ने घेर लिया और जमकर नारेबाजी किया। लोगों का कहना था कि हर बार शिकायत करने पर कंपनी के अधिकारी मौके पर आते हैं और आश्वासन देकर लौट जाते हैं। समस्या का जल्द निस्तारण की बात कहकर जाने के बाद सब भूल जाते हैं। जबकि कोयले के प्रदूषण से यहां रह रहे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि निजी कंपनी से उड़ रहा कोयले का पाउडर उनके घरों में जाता है। इससे दिन भर सफाई भी करनी पड़ती है। इस पाउडर से तमाम तरह की बीमारियों के फैलने की आशंका भी क्षेत्रीय लोगों ने जताई। उधर प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि विभाग की ओर से कंपनी को नोटिस दी गई थी। इस पर कंपनी ने जांच रिपोर्ट भेजी है। इसमें बताया गया है कि उद्योग का संचालन मानक के हिसाब से किया जा रहा है। फिर भी प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम लोगों के शिकायत की जांच कराएगी। प्रदर्शन करने वालों में चक्रपाल, बद्रीपाल, कमला सोनकर, शंभू पासवान, सत्यनारायण, किशोरी, लालजी, राजकुमार, बलवंत, राजा सिंह समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें