दुद्धी। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग के तहत बिहार से दुद्धी में तैनात किये गए ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी, प्रोफेशनल रिसोर्स पर्सन अजय शंकर झा, सीताराम कुमार एवं जितेंद्र कुमार को गुरुवार को विदाई दी गई। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उन्हें बिहार से यहां आजीविका मिशन के कार्यक्रम को गति देने के लिए तैनात किया गया था। निर्धारित समयावधि खत्म होने के बाद उन्हें वापस बिहार बुला लिया गया है। स्थानीय ब्लॉक मिशन सभागार में स्टेट एंकर पर्सन भोलेनाथ पांडेय के अध्यक्षता में विदाई समारोह हुआ। पांडेय ने बताया कि दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह गठन कर महिला शसक्तीकरण की दिशा में किये गए उल्लेखनीय कार्य अतुलनीय है। बीएपी जय कुमार जोशी के कुशल नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा किया और कहा कि आपके कार्यक्षमता की पूरे दुद्धी क्षेत्र को कमी खलेगी। बेहतरीन काम के लिए सभी लोग याद करेंगे। इस मौके पर अजय शंकर झा, सीताराम कुमार, जितेंद्र कुमार, एलएच पीआरपी उपेंद्र कुमार, यंग प्रोफेशनल राजेंद्र कुमार, बीएमएम मृतुंजय कुमार, मिथिलेश कुमार, पूनम कुमारी, सीएलएफ अध्यक्ष ममता देवी, रामपति देवी एवं प्रतिमा देवी मौजूद रहीं।