फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में एक व्यक्ति घायल, एक का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बीते चौबीस घंटे में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसका चालान किया गया। वहीं एक महिला के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। लहास निवासी कमलेश पांडे पुत्र मार्कण्डेय पांडे को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया। पुलिस के मुताबिक, बीते सोमवार को रात में कमलेश ने अपने घर की महिलाओं के साथ मारपीट व गाली गलौज किया। दूसरी घटना कोल्डिहा गांव में हुई जहां मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि कोल्डिहा निवासी इस्लाम (40) पुत्र स्व. लल्लू ने तहरीर देकर कहा है कि गांव की ही हमीदुल बेगम पत्नी अजीज ने पुरानी रंजिश के कारण उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा इस्लाम का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। इस सम्बंध में इस्लाम की तहरीर पर हमीदुल बेगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें