सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव के समीप मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी की स्कार्पियो की टक्कर बस से हो गई। बताया जा रहा है कि वाराणसी की तरफ से स्कार्पियो राबर्ट्सगंज की ओर जा रही थी। रास्ते में तियरा गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पीछे से स्कार्पियो खड़ी बस में टकरा गई। हादसे के वक्त वाहन में सीडीओ नहीं थे। दुर्घटना में उनका चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल ले गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने बताया प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई।