फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लास्टिंग से लोगों के घरों में गिर रहे पत्थर के टुकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में रहवासी बस्ती के समीप स्थित खदानों में हो रही अनियंत्रित ब्लास्टिंग के दौरान घरों पर आकर गिर रहे पत्थरों से लोग दहशत में हैं। मंगलवार की दोपहर डिग्री कालेज शारदा मंदिर रोड स्थित नंदेश यादव के घर पर करीब दो बजे ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर आकर गिरा। पत्थर घर के अहाते में बने गैरेज का शीट तोड़ते हुए गैरेज में खड़ी गाड़ी पर गिरा जिससे गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। नंदेश यादव के पुत्र पवन यादव ने बताया कि उनके बस्ती के पीछे स्थित खदान में प्रतिदिन अनियंत्रित ब्लास्टिंग की जाती है जिसके पत्थर उड़कर घरों पर आकर गिरते हैं। इसमें हमेशा ब्लास्टिंग के दौरान लोग सहम कर घरों में दुबक जाते हैं। बताया कि मानक से अत्यधिक तीव्रता की ब्लास्टिंग किए जाने से लोगों के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बताया कि इस संबंध में संबंधित पट्टाधारक और प्रशासन को कई बार जानकारी दी जा चुकी है बावजूद ना तो कोई कार्रवाई की जा रही है और ना ही पट्टाधारक कोई उचित कदम उठाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें