दुद्धी। यूपी और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे पांगन नदी में बालू का अवैध खनन थम नहीं रहा है। छत्तीसगढ़ की परमिट पर यूपी के बालू का अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से पांगन नदी से बगैर एमएम 11 अधूरे प्रपत्रों के साथ ओवरलोड रेत का परिवहन भीसुर- बघाड़ू- दुद्धी के रास्ते किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू के अवैध खनन और परिवहन को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र के दिनेश अग्रहरि, जमुना, रमेश, अवधनारायण आदि ने डीएम से इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।