फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन में लिकेज, घरों में नहीं पहुंच रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेणुकूट। मुर्द्धवा ग्राम पंचायत में जल निगम द्वारा लगाई गई 22 करोड़ की लागत से लगी पेयजल परियोजना से पेयजल आपूर्ति अनियमित होने से मुर्द्धवा व खाड़पाथर के लोगों को परेशानी हो रही है। मुर्द्धवा ग्राम पंचायत के निहाईपाथर में लगी जल निगम की पेयजल परियोजना से बीते कुछ माह से पेयजल की आपूर्ति अनियमित तरीके से हो रही है। अनियमित आपूर्ति होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पेयजल परियोजना से मुर्द्धवा व खाड़पाथर ग्राम पंचायत के लोगों को पेयजल आपूर्ति होती है। निहाईपाथर गांव में रिहंद बांध से निकलने वाले पानी को उठाकर उसे शुद्ध करके दोनों ग्राम पंचायतों में पेयजल की आपूर्ति होती है। बीते कुछ माह से पेयजल की अनियमित आपूर्ति हो रही है। पानी का प्रेशर कम होने की वजह से कई घरों में पानी ही नहीं पहुंच रहा है। करीब चार किमी जंगलों से होकर आई पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज के कारण पानी पूरे वेग से नहीं आ पाता है, जिससे सारे घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है गर्मी के महीने में इन दोनों गांवों में भूजल स्तर काफी नीचे चला जाता है जल निगम द्वारा इस परियोजना के लगाए जाने के पूर्व गर्मी में इन दोनों गांव के हालात काफी खराब हो जाते थे। लोगों के काफी प्रयास के बाद इस पेयजल परियोजना को मंजूरी मिली थी। इन दोनों गांव के लोगों के लिए यह पेयजल परियोजना काफी वरदान साबित हुई। पेयजल परियोजना के लगने के पूर्व जहां खाड़पाथर में लोग अपनी जमीन औने पौने दाम पर बेचकर चले जा रहे थे वहीं अब इस गांव की जमीन बड़े शहरों के रेट पर बिक रही हैं। इस परियोजना के लगने के बाद गांव से लोगों का पलायन रुक गया, नहीं तो इसके पूर्व काफी लोग गर्मी में होने वाली भयंकर पेयजल की दिक्कत के कारण अपनी जमीनें काफी कम दाम पर बेचकर दूसरी जगह चले जाते थे। पेयजल परियोजना लगने के बाद दोनों ग्राम पंचायत की जमीनों का भाव काफी बढ़ गया, लेकिन इस बार गर्मी की शुरुआत से ही पेयजल परियोजना से अनियमित तरीके से आपूर्ति हो रही है। आपूर्ति का कोई समय ही निर्धारित नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय राय ने डीएम को पत्र भेजकर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें