फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक और मानसिक रूप से प्रबल हों महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। विश्व हिंदू परिषद प्रांत की ओर से नगर के आर्य समाज शिशु मंदिर में एक सप्ताह का मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण रविवार से शुरू हो गया। यह प्रशिक्षण दो जून तक चलेगा। विहिप व मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी से जुड़ी महिलाओं ने महानद का पूजन अर्चन, दुग्धाभिषेक करके ओम अंकित भगवा ध्वज यात्रा शुरू किया। इसमें नगर स्थित माता रानी मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर में पूजन किया। आर्य समाज मंदिर में हवन करके ध्वज लगाकर वर्ग सकुशल संपन्न होने के लिए प्रार्थना किया। प्रांत के 19 जिलों से आये प्रशिक्षाणार्थियों के वर्ग का शुभारंभ विहिप के केंद्रीय मंत्री देवजी भाई रावत ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि इस संगठन के गठन का मुख्य उद्देश्य माताओं बहनों के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यों के लिए प्रेरित करते हुए दोनों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रबल बनाना है। हिंदू समाज की बहनों को संगठित करते हुए समाज में जन जागरण करके इसाई एवं मुस्लिम संयंत्रों से सावधान रह कर धर्मांतरण और लव जिहाद से रोकने के लिए साप्ताहिक सत्संग नियमित चलाने के लिए बहनों को प्रेरित करना ही मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरसिंह त्रिपाठी, सीबी राय, विद्या शंकर पांडे, आनंद, प्रदीप अग्रवाल, सतीश, दिनेश रावत, बृजेश मोदनवाल, सत्य देव पाठक, अरविंद सिंह, अशोक गोस्वामी, जनार्दन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें