बीजपुर। गर्मी के सीतम के साथ ही क्षेत्र में पाने के पानी का गहराता संकट लोगों के लिए परेशानियों का सबब बनने लगा है। पानी की कमी से बेहाल ग्रामीण दर-दर भटकने को मजबूर है। बीजपुर में स्थित जरहां, पिंडारी, लीला डेवा, नेमना, बीजपुर, सिरसोती, डोडहर आदि ग्राम सभाओं में गर्मी के साथ ही भूगर्भिय जल स्तर खिसकने से हैंडपंपो सिर्फ हवा उलग रहे है। पानी कमी से जुझ रहे ग्रामीणों अपनी प्यास बुझाने के लिए नदी नालों का पानी पीने को विवश है। जिन सरकारी हैंडपम्पों में पानी आ भी रहा है लोग समरसेबल डाल अपना कब्जा मजा लिये है। भीषण गर्मी व पानी की कमी से जुझ रहे ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी हैंडपंपो पर लोगो द्वारा जबरदस्ती कब्जा किये जाने से ग्रामीण जहां प्यासे रह जा रहे है वहीं जिन घरों द्वारा सरकारी हैंडपम्पों का कब्जा है वे पानी का बेजा उपयोग कर बर्बाद किया जा रहा है। इस दौरान कब्जा किये गये हैण्डपम्पों का उपयोग कोई और न कर सके इसके लिए हैंडपम्प का हत्था निकाल दिया जाता है। जिसके कारण ग्रामीण पानी के लिए मारे-मारे फिर रहा है। जरहां ग्राम प्रधान श्रीराम बियार ने बताया सरकारी हैंडपम्प पर समरसेबल डाल कब्जे की बात सामने आई है जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियो से की गई है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सरकारी हैंडपम्पों को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों की प्यास बुझ सकें। इस बाबत एडीओ आईएसबी सलेंद्र सिंह ने कहा कि यदि किसी ने भी सरकारी हैंडपम्प में समरसेबल डाल कर कब्जा जमाया गया है तो उस पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।