रेणुकूट। पिपरी नगर में स्थित अंबेडकर पार्क में नगर पंचायत पिपरी की ओर से कवि सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह हुआ। शुभारंभ डॉ. स्वामी सत्यमित्रानंद एवं मनीष आनंद गिरि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। शुरुआत कवयित्री शीलू पांडेय ने मां सरस्वती की वंदना पाठ से किया। इसके बाद बनारस के दमदार बनारसी ने अपने हास्य व्यंग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवयित्री रचना तिवारी ने वीर रस की कविता अभिनंदन तेरी जय होगी, जय होगी विजय होगी सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया। हास्य व्यंग के कवि बादशाह प्रेमी ने कविता सुनाई श्रीमान एवं कविता सुनकर जो हाथ नहीं उठाएगा वह पाषाण कहलाएगा गाकर लोगों को लोटपोट कर दिया। इटावा के वीर रस के कवि पूर्व सैनिक नरेश निर्भीक ने शक्ति के बल पर भारत की शेरों सी गुर्राहट है, भारत मां की दुनिया में छा जाने की आहट सुनाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्वालियर से आए साजन ग्वालियरी ने किया। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष पिपरी दिग्विजय प्रताप सिंह, रेणुकूट अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, ओबरा अध्यक्ष प्राणमति, अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव, केसी जैन, अशोक त्रिपाठी अवाक, अखिलेश सिंह, शिवप्रताप सिंह समेत तमाम श्रोता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रचना तिवारी ने किया।