फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाई मांगुर प्रतिबंधित, बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि थाई मांगुर मछली का पालन सभी राज्यों में पूर्णतया प्रतिबंधित है। यह मछलिया मांसाहारी प्रवृत्ति की होने के कारण इनके पालने से स्थानीय मत्स्य सम्पदा को क्षति पहुंचाने के साथ-साथ जलीय पर्यावरण को असंतुलन एवं जनस्वास्थ्य को खतरा की संभावना बनी रहती है। साथ ही इन प्रजातियों की मछलियों को सड़ा-गला मांस खिलाने से आस-पास का वातावरण प्रदूषित होता है। डीएम ने प्रतिबंधित मत्स्य प्रजाति थाई मांगुर को पालने, खरीद, बेच करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने जिले के तीनों उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मछली विभाग, पुलिस विभाग के साथ टीम गठित करके कार्रवाई करें और प्रतिबंधित मछली को पालने वाले व बेचने वालों को चिन्हांकित करते हुए प्रभावी कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें