फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक अभिनन्दन के आगमन पर ऊर्जाचल में हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। डॉ अंबेडकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डिगुलगंज में शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन के भारत वापसी पर हर्ष जताया गया। विद्यालय के अध्यक्ष राममूर्ति यादव ने कहा कि भारत के सपूत अभिनंदन ने पाकिस्तानी वायु सेना के एफ-16 विमान को जहां मारकर गिरा दिया वहीं अपने मिग-21 विमान के दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद पाकिस्तान की सरहद में पहुंचने के बाद भी अपने अद्म्य साहस का परिचय देते हुए जरूरी कागजात को नष्ट कर दिया था। यह दर्शाता है कि भारतीय सेना का जवान किसी भी परिस्थितियों से घबराते नहीं है। इस अवसर पर बैजनाथ मद्धेशिया, राजेश पाठक, रफीक खान, डी एन सिंह, राकेश राय, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें