फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के गुणो को करे आत्मसात

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी आवासीय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आदेश कुमार पांडेय राजभाषा अनुभाग को स्वयं सेवियों ने जरीना, अर्चना, आशा, शिवाग्नी द्वारा बैंच, गुलदस्ता प्रदान कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने पुलवामा हमले के शहीदों को नमन करते हुए देश भक्ति गीत की प्रस्तुति के साथ-साथ स्वयं सेवकों को अपने लक्ष्य के प्रति अग्रसर रहने की उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिन में आप लोगों ने जो भी सीखा है, जाना है उसको अपने जीवन में आत्मसात करने की कोशिश करें। यह दिनचर्या अनवरत चलती रहे। विशिष्ट वक्ताओं में रागिनी श्रीवास्तव,डॉ. मनोज कुमार गौतम, अजय लक्ष्मी, डॉ. अविनाश कुमार, डॉ. अपर्णा त्रिपाठी, अभिषेक, डॉ रामकीर्ति, डॉ.ॅ प्रभाकर लाल विनोद कुमार पाण्डेय, डॉ. ओम प्रकाश यादव, रविकांत कुशवाहा व अमित कुमार ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन डॉ. दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रियंका पाण्डेय, राजन साहनी, उत्कर्ष मिश्रा, उमा कुमारी, आशीष, ललित, अमन पाण्डेय, शिवाग्नि, पोयम रंजन, आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत कुमार विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें