अनपरा। विश्व हिंदू परिषद द्वारा मंगलवार को ग्राम सभा रेहटा में संचालित एकल विद्यालय के बच्चों के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती समारोह धूमधाम से मनायी गयी। मुख्य वक्ता सरस्वती शिशु मंदिर ककरी के प्रधानाचार्य अशोक जी ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी को जाति व समुदाय से ऊपर उठकर राष्ट्र, समाज एवं धर्म के उन्नति के प्रति सोचना चाहिए। इससे देश का विकास होगा। बालक नरेन्द्र से विवेकानंद बने स्वामी जी बचपन से ही देश समाज एवं अपने धर्म की उन्नति के बारे में सोचते एवं कार्य करते रहे। सन्त रविदास की भी इसी प्रकार की सोच थी। बजरंग दल जिला सह संयोजक पवन सिंह ने बच्चों को मिठाई तथा जितेंद्र सोनी व अध्यापिका राजकुमारी, सनोज सिंह बच्चों को पेंसिल कापी वितरित किया। बच्चों ने संत रविदास जी के साथ जय श्रीराम, भारत माता की जय वंदे मातरम के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।