फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीना परियोजना कर्मी के आवास से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। बीना कालोनी आवासीय परिसर स्थित बी टाइप आवास में रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा हजारों रूपये के घरेलू सामान चुरा ले गये।
विज्ञापन

परियोजना कर्मी फडीन्दर कुमार 25 दिसंबर को अपने पैतृक निवास बिहार गये थे। 30 दिसंबर की रात जब वह बीना अपने आवास पहुंचे तो दरवाजा खोलने पर देखा कि लाक टुटा हुआ है। घर के अन्दर गये तो देखा कि घर मे रखे टीवी, डीबीडी, फ्रिज, गैस सिलेंडर एवं एक बक्शा गायब है बक्शे मे सभी जरूरी कागजात थे जो गायब है। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। परियोजना में आये दिन हो रही चोरियो से जहां कोल परियोजनाओं में दहशत व्याप्त है वहीं परियोजना के सुरक्षा कर्मियों पर भी सवालिया निशान लगा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें