दुद्धी। क्षेत्र के फुलवार गांव की श्रेया श्रीवास्तव को पूर्वांचल विश्व विद्यालय में सोमवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में यूपी के राज्यपाल ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया है। श्रेया ने एमएससी प्राणी विज्ञान में विश्वविद्यालय में फस्ट रैंक हासिल किया है। गोल्ड मिलने पर उसकी मां किरण श्रीवास्तव और पिता जितेंद्र श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर की है। श्रेया ने गोल्ड मेडल का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। कहा है कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने कोचिंग भी शुरू कर दी है। श्रेया की इस सफलता पर बार संघ के अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि, विजय सिंह, भागीरथी गुप्ता, रामलोचन तिवारी, नंदलाल, विनोद यादव, प्रभु सिंह, पूर्व विधायक रूबी प्रसाद, वरुणोदय जौहरी, कैलाश कुमार गुप्ता ने खुशी जाहिर की है।