फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलापट्ट पर पोतवा दिया चूना, मिटा दिये साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। ब्लॉक के बनमहरी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव खजुरी में बिना खड़ंजा बिछाए ही बोर्ड लगाए जाने की शिकायत के बाद कतिपय लोगों ने मंगलवार को शिलापट्ट पर चूना पोतवा दिया। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। ब्लॉक के बनमहरी ग्राम पंचायत के खजुरी गांव में प्राथमिक विद्यालय से बनने वाला खड़ंजा न बनने और उसका बोर्ड लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। वर्ष 2017-18 के वित्तीय वर्ष में दो लाख 74 हजार की लागत से बनने वाले इस खड़ंजे को लेकर लोगों ने जांच की मांग की है। मामला प्रकाश में आने के बाद मंगलवार की सुबह कतिपय लोगों ने इस शिलापट्ट पर चूना पोतवा दिया। इसको लेकर ग्रामीणों नेें नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच हो तब जाकर वे शांत होंगे। ग्राम प्रधान रामकेश ने कहा कि यह कार्य नहीं हुआ है और उस पर एक भी पैसे का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में गोलमाल का कोई सवाल ही नहीं है। ग्राम विकास अधिकारी सुषमा तिवारी ने कहा कि कार्य की वित्तीय स्वीकृति तथा टीएस न होने की वजह से इस पर किसी भी तरह का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग से इस मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें