शक्तिनगर। एनसीएल की खड़िया परियोजना में रविवार शाम हिंद मजदूर सभा का 70 वां स्थापना दिवस भावपूर्णं माहौल में मनाया गया। इस मौके पर संगठन के संस्थापक सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि 70 के दशक में मजदूरों के हित के लिए हिंद मजदूर सभा के नेताओं के संघर्षं व त्याग को भुलाया नहीं जा सकता। उनका कहना था कि कामगारों के हित के लिए उस दौर के नेताओं ने तमाम यातनाएं झेली और सरकारों के दमनकारी नीति के आगे घुटने नहीं टेके। इस मौके पर अमलोरी परियोजना अध्यक्ष सीएसपी उपाध्याय ने भी कई ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र करते हुए अपनी भावनाएं साझा की। वहीं संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी एसके सिंह ने वर्तंमान परिवेश में चल रही प्रबंधन कि श्रमिक विरोधी नीतियों पर अपने विचार रखा और कहा कि कामगार हित के लिए लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर खड़िया परियोजना अध्यक्ष संत कुमार, बबलू प्रधान एवं महामंत्री अटल बिहारी राम, वाई सिंह सहित कई पदाधिकारी व काफी संख्या में कोयला कर्मचारी मौजूद रहे।