फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने दी एंबुलेंस की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। वनवासी क्षेत्र में काम करने वाले सेवा समर्पण संस्थान को सदर विधायक भूपेश चौबे ने एंबुलेंस की सौगात दी है। विधायक ने पूजा पाठ कर, नारियल तोड़ा और एंबुलेंस को संस्थान को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि सेवा समर्पण संस्थान जिले के कोने-कोने में स्थित गांव में हर माह चिकित्सा कैंप का आयोजन करता है। एंबुलेंस सेवा होने से लोगों तक पहुंचना और चिकित्सा कार्य करना आसान होगा। संस्थान के प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद ने कहा कि सेवाकुंज आश्रम चपकी में चिकित्सा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम आदिवासियों के बीच किया जाता है। यहां ओबरा विधायक संजीव कुमार, जिला संगठन मंत्री रविंद्र कुमार, शिव प्रसाद, संतोष, नंदलाल, अवधेश, भूगल दूबे, सीताराम, जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें